आईपीएल 2019: कप्तान रविचंद्रन अश्विन की गलती का आंद्रे रसेल ने उठाया फायदा, क्लीन बोल्ड होने के बावजूद अंपायर ने दिया नॉट आउट
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में इस सीजन का 6वां मैच खेला जा रहा है.
आईपीएल 2019: किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में इस सीजन का 6वां मैच खेला जा रहा है. किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर मेहमान टीम के सामने 219 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है.
बता दें कि आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन की एक गलती उनकी टीम को बहुत भारी पड़ गई. जी हां अश्विन की एक लापरवाही की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया. दरअसल कोलकाता की पारी के 17वें ओवर में मोहम्मद शमी ने आंद्रे रसेल (Andre Russell) को जबर्दस्त यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया और पूरी टीम जश्न मनाने लगी. लेकिन तभी अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार दे दिया.
जी हां बता दें कि जिस गेंद पर शमी ने रसेल को बोल्ड किया था उस वक्त तीन ही फील्डर तीस गज के दायरे के अंदर थे. जिस वजह से अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार दे दिया और रसेल को जीवनदान मिल गया. इसके बाद इस मौके का फायदा उठाते हुए रसेल ने 17 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली. रसेल 48 रन के स्कोर पर टाय की गेंद पर आउट हुए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

