AUS vs BAN, CWC 2019: शानदार शतकीय पारी के लिए डेविड वार्नर को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
डेविड वार्नर (David Warner) ने ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत करते हुए मात्र 147 गेदों में 14 चौके और 5 छक्के की मदद से 166 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, और कप्तान एरोन फिंच (53) के साथ पहले विकेट लिए 20.5 ओवर में 121 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की. बता दें कि डेविड वार्नर ने आज अपने क्रिकेट करियर का 16वां शतक लगाया.