भारत-पाक मैच के दौरान भी पीएम मोदी हिट, फैन ने मास्क पहनकर किया जमकर डांस, वीडियो वायरल
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मुकाबले में टीम इंडिया (India) का मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान (Pakistan) के साथ था. विराट सेना ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों से मात देते हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अजेय क्रम को बरकार रखते हुए सातवीं बार जीत दर्ज की.
ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मुकाबले में टीम इंडिया (India) का मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान (Pakistan) के साथ था. विराट सेना ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों से मात देते हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अजेय क्रम को बरकार रखते हुए सातवीं बार जीत दर्ज की. इसी दौरान ऑडियंस स्टैंड में बैठे एक भारतीय दर्शक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के फेस कटिंग का मुखौटा लगाकर एक पाकिस्तानी गाने पर जमकर डांस किया. जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
बता दें कि भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी. इसी दौरान मैदान में बारिश ने दस्तख दे दी. बारिश जब बंद हुई तो पाकिस्तानी टीम को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 5 ओवर में 136 रन मिला लेकिन टीम यह लक्ष्य भी नहीं पा सकी थी.
यह भी पढ़ें- Ind vs Pak, CWC 2019: पाकिस्तानी फैंस के बर्ताव से नाराज शोएब मालिक ने किया भावनात्मक ट्वीट
भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को शानदार 140 रनों की शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का अवार्ड दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

