भारत से मिली करारी हार के बाद अपने ही कप्तान की बेइज्जती करने लगे पाकिस्तानी फैन, सरफराज को कह दिया मोटा (देखें वीडियो)
भारत से मात खाने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस कप्तान सरफराज अहमद और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की फिटनेस से इतना नाराज हैं कि बीच मैदान पर ही खिलाड़ियों और कप्तान सरफराज अहमद को 'मोटा-मोटा सरफराज' बुलाना शुरू कर दिया.
IND vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मुकाबले में रविवार को मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford) मैदान में सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को भारतीय टीम ने हाई वोल्टेज मुकाबले में 89 रनों से मात दी. इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम और कप्तान सरफराज की हर जगह जबरदस्त आलोचना की जा रही है, और क्रिकेट फैंस भी उन्हें काफी भला बुरा कह रहे हैं.
भारत से मात खाने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस कप्तान सरफराज अहमद से इतना नाराज हो गए कि उनके उपर बीच मैदान में ही अपशब्दों का प्रयोग करने लगे और 'मोटा- मोटा सरफराज' कहना शुरू कर दिया. दरसल फैंस पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की फिटनेस को लेकर खासे नाराज दिखे, खासकर कप्तान सरफराज अहमद की फिटनेस को लेकर. बता दें कि सरफराज के साथ उस वक्त कोच मिकी आर्थर (Mickey Arthur) भी मौजूद थे, लेकिन उनका ध्यान जोर-जोर से चिल्ला रहे दर्शकों की ओर नहीं गया.
Sarfaraz Motey 😄 Paki Fans pic.twitter.com/LCPGYGDIen
— Troll Tax (@Vishupedia) June 17, 2019
यह भी पढ़ें- Ind vs Pak 2019: भारत से मिली हार के बाद सदमे में पाकिस्तान, बोर्ड ने दिया नया फरमान
लेकिन पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद पीछे मुड़कर देख रहे थे कि आखिर कैसे दर्शक उनका मजाक उड़ा रहे हैं. भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी फैंस पाक खिलाड़ियों की जमकर बेइज्जती कर रहे हैं. भारत से यह मैच हारने के बाद पाकिस्तान 9वें स्थान पर है और 23 जून को वह अपना अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

