क्रिकेट

NZ vs SA, CWC 2019: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंची कीवी टीम

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 25वें मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) मैदान में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम दक्षिण अफ्रीका (South Africa) द्वारा दिए गए 242 रनों के लक्ष्य को 48.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. इसी के साथ ही कीवी टीम एक बार फिर अंकतालिका में 9 अंको के साथ टॉप पर पहुंच गई है.

NZ vs SA, CWC 2019: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंची कीवी टीम
न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी (Photo Credits: Twitter @CricketAus)

NZ vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 25वें मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) मैदान में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम दक्षिण अफ्रीका (South Africa) द्वारा दिए गए 242 रनों के लक्ष्य को 48.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. इसी के साथ ही कीवी टीम एक बार फिर अंकतालिका में 9 अंको के साथ टॉप पर पहुंच गई है.

बता दें कि आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम इस लक्ष्य को 48.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए आज कप्तान केन विलियमसन ने 138 गेदों का सामना करते हुए 08 चौकों और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 106 रनों की नाबाद शानदार शतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें- NZ vs SA, CWC 2019: हाशिम अमला और रैसी वान डर डसन का शानदार अर्धशतक, अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 242 रन का लक्ष्य

केन विलियमसन के अलावा न्यूजीलैंड के लिए आज सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 35, कोलिन मुनरो ने 09, रोस टेलर ने 01, विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने 01, जेम्स नीशाम ने 23, मिशेल सैंटनर ने नाबाद 02 और ऑलराउंडर बल्लेबाज कोलिन डी ग्रैंडहोम ने 60 रनों की पारी खेली.

दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो क्रिस मोरिस ने आज सर्वाधिक 3 सफलता प्राप्त की. मोरिस के अलावा कगीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और एंडिले फेहलुकवायो ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).