क्रिकेट

Australia vs Bangladesh, ICC Cricket World Cup 2019 Nottingham Weather and Pitch Report: नॉटिंघम में मौसम साफ रहने की उम्मीद, मैच के दौरान छक्के-चौकों की हो सकती है बरसात

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 26वें मैच में आज नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान पर वर्ल्ड कप की पिछली विजेता ऑस्ट्रेलिया (Australia) का मुकाबला बांग्लादेश (Bangladesh) के साथ है.

Australia vs Bangladesh, ICC Cricket World Cup 2019 Nottingham Weather and Pitch Report: नॉटिंघम में मौसम साफ रहने की उम्मीद, मैच के दौरान छक्के-चौकों की हो सकती है बरसात
प्रतीकात्मक तस्वीर: Photo Credits: Getty Images)

AUS vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 26वें मैच में आज नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान पर वर्ल्ड कप की पिछली विजेता ऑस्ट्रेलिया (Australia) का मुकाबला बांग्लादेश (Bangladesh) के साथ है. कंगारू टीम इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और अभी तक उसे केवल भारत के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा है, जबकि बांग्लादेश ने भी लय पकड़ लिया है. बांग्लादेश ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जिस तरह से 300 से ज्यादा रनों का पीछा किया वो उनकी काबिलियत को दर्शाता है. इसी दौरान अगर आज ट्रेंट ब्रिज मैदान की विकेट और मौसम पर नजर डालें इस प्रकार हो सकता है-

कैसा रहेगा मौसम का हाल:

आज के मैच के दौरान ज्यादातर समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन मैच शुरू होने के एक दो घंटे के अंदर हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने बदला हेयरस्टाइल, आपको पसंद आया किसका लुक?

पिच का कैसा रहेगा का हाल:

नॉटिंघम की पिच ज्यादातर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है. हालांकि मौसम की वजह से तेज गेंदबाज भी काफी मददगार साबित हो सकते हैं. शुरूआत में संभलकर बल्लेबाजी करना ज्यादा सही रहेगा.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, महमदुल्लाह, मोसाद्दक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन मिराज, मशरफे मोर्तजा (कप्तान) और मुस्तफिजुर रहमान.

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, नाथन कुल्टर नाइल, एडम जम्पा, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).