AUS vs BAN, CWC 2019: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रनों से दी मात, पॉइंट्स टेबल में फिर पहुंची टॉप पर
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 26वें मैच में आज नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान में रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने बांग्लादेश (Bangladesh) देश को 48 रनों से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पांचवी सफलता प्राप्त कर ली है.
AUS vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 26वें मैच में आज नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान में रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने बांग्लादेश (Bangladesh) देश को 48 रनों से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पांचवी सफलता प्राप्त कर ली है, और इसी के साथ ही एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला 25 जून को मेजबान तीन इंग्लैंड के साथ है, वहीं बांग्लादेश की टीम 24 जून को अफगानिस्तान के साथ भिड़ेगी.
बता दें कि आज पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के शानदार 166 रनों की शतकीय पारी के बदौलत बांग्लादेश (Bangladesh) के सामने 5 विकेट के नुकसान पर 382 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 333 रन ही बना सकी.
यह भी पढ़ें- AUS vs BAN, CWC 2019: डेविड वार्नर ने लगाया शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 382 रनों का लक्ष्य
बांग्लादेश (Bangladesh) के लिए आज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने 97 गेदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. रहीम के अलावा तमीम इकबाल ने 62, सौम्य सरकार ने 10, शाकिब अल हसन ने 41, लिटन दास ने 20, महमदुल्लाह ने 69, शबीर रहमान ने 0, मेहदी हसन मिराज ने 06, और कप्तान मशरफे मोर्तजा ने 06 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, नाथन कुल्टर नाइल और मार्कस स्टोइनिस ने क्रमशः 2-2 विकेट लिए. इन तीनों गेदबाजों के अलावा एडम जम्पा ने आज एक सफलता प्राप्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

