क्रिकेट

टीम इंडिया विरोधी टीम के साथ जो करती है वह वीरेन्द्र सहवाग ने अपनी पत्नी आरती के साथ किया, देखें तस्वीर

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया अब तक सफलता के रथ पर सवार है. इसपर भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) ने ट्विटर पर अपनी पत्नी के साथ मजाकिया अंदाज में एक ट्वीट किया है.

टीम इंडिया विरोधी टीम के साथ जो करती है वह वीरेन्द्र सहवाग ने अपनी पत्नी आरती के साथ किया, देखें तस्वीर
वीरेन्द्र सहवाग अपनी पत्नीं के साथ (Photo Credits: Twitter/Virender Sehwag)

ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया अब तक सफलता के रथ पर सवार है. इसपर भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) ने ट्विटर पर अपनी पत्नी के साथ मजाकिया अंदाज में एक ट्वीट किया है. इस तस्वीर में सहवाग ने अपनी पत्नी का गला दबा रखा है, और कैपसन में लिखा है "इन दिनों भारतीय टीम विपक्षीय टीम के साथ कुछ इस तरह पेश आती है"

भारतीय टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से करारी मात दी थी. इसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन और अपने चिर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान को बारिश से बाधित मैच में 89 रनों से मात दी थी. बता दें कि 13 जून को न्यूजीलैंड के साथ होने वाला भारत का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने बदला हेयरस्टाइल, आपको पसंद आया किसका लुक?

आने वाले मैचों में भारतीय टीम 22 जून को अफगानिस्तान के साथ, 27 जून को वेस्टइंडीज, 30 को इंग्लैंड, 02 जुलाई को बांग्लादेश और 06 जुलाई को श्रीलंका के साथ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).