असम में बाढ़ का कहर, अब तक 75 की मौत, जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
असम में विनाशकारी बाढ़ का कोहराम जारी है. प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है, वहीं भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 2 पर पहुंच गई है. बता दें की असम में में पिछले 24 घंटों में लगातार हो रही भारी बारिश से नलबाड़ी, बारपेटा, धुबरी, मोरीगांव और गोलाघाट जिलों में बाढ़ के कारण कुल 6 लोगों की जान जा चूकी है.