क्रिकेट

महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद हुए युवराज के पिता योगराज सिंह, खुद को बताया धोनी का फैन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में टीम की बल्लेबाजी के रीढ़ महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अक्सर तंज कसने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अपने आप को धोनी का फैन बताया है. जी हां इस पूर्व खिलाड़ी ने हाल ही में न्यूज 24 को दिए गए एक इंटरव्यू में यह बात कहकर सभी को चौका दिया.

महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद हुए युवराज के पिता योगराज सिंह, खुद को बताया धोनी का फैन
योगराज सिंह और एमएस धोनी (Photo Credits: Facebook and Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में टीम की बल्लेबाजी के रीढ़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर अक्सर तंज कसने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने अपने आप को धोनी का फैन बताया है. जी हां इस पूर्व खिलाड़ी ने हाल ही में न्यूज 24 को दिए गए एक इंटरव्यू में यह बात कहकर सभी को चौका दिया.

अपने इंटरव्यू के दौरान योगराज सिंह ने धोनी की बात करते हुए कहा कि वह देश की सेवा बहुत दिनों से करते आ रहे हैं. वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. बल्कि मैं खुद धोनी का फैन हूं. जिस तरह से उन्होंने कप्तानी के फैसले लिए.

यह भी पढ़ें- ICC CWC 2019: योगराज सिंह ने एमएस धोनी पर साधा निशाना, कहा- आपको आउट हो जाना चाहिए था

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'बस मैं यह कहना चाहूंगा कि आप किसी की भी सेवा करो चाहें कुछ भी करो. लेकिन कभी भी जिंदगी में किसी का बुरा नहीं करना चाहिए. अगर आपको युवा खिलाड़ी चाहिए तो उन्हें मौका देना चाहिए. कभी ऐसी जिंदगी नहीं बनानी चाहिए जहां लोग आपको नफरत भरी निगाहों से देखें. अपने खिलाड़ियों से अपने साथियों को कभी धोखा नहीं देना चाहिए.

योगराज सिंह (Yograj Singh) ने आगे बात करते हुए उनके सन्यास पर कहा कि उन्हें साफ कर देना चाहिए. अब वक्त आ गया की हमें युवा टीम चाहिए. ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).