महाराष्ट्र में विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किसे कौन सा मिला मंत्रालय
महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के दो सप्ताह बाद आज महाराष्ट्र सरकार में विभागों के बंटवारे की घोषणा की गई, जिसमें शिवसेना को महत्वपूर्ण गृह, शहरी विकास मंत्रालय मिला है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को वित्त, आवास, जन स्वास्थ्य, सहकारिता विभाग दिए गए हैं.