AUS vs NZ 1st Test Match 2019: पर्थ में केन विलियमसन ने मिचेल स्टार्क का पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला 12 दिसंबर से पर्थ में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने सभी विकेट खोते हुए 146.2 ओवर में 416 रन बनाए हैं.
Australia vs New Zealand 1st Test Match 2019: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के तहत जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला 12 दिसंबर से पर्थ (Perth) में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने सभी विकेट खोते हुए 146.2 ओवर में 416 रन बनाए हैं.
बात करें न्यूजीलैंड के बारे में तो टीम के लिए पहली पारी में तेज गेंदबाज टिम साउथी (Tim Southee) और नील वैगनर (Neil Wagner) ने क्रमशः सर्वाधिक चार-चार सफलता प्राप्त की. मैच के दौरान न्यूजीलैंड के लिए 145वां ओवर टिम साउथी ने डाला. साउथी के इस ओवर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) छक्का मारने के प्रयास में सीमा रेखा पर किवी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) के हाथों लपके गए.
Here is Kane Williamson's fine catch 👏#AUSvNZpic.twitter.com/opxP9EDRPy https://t.co/7K0idVQPCZ
— ICC (@ICC) December 13, 2019
मिचेल स्टार्क ने पहली पारी में 41 गेदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली. मिचेल स्टार्क के अलावा टीम के लिए मार्नस लैबुशेन (Marnus Labuschagne) ने 143 रन की शतकीय पारी खेली. बता दें कि लैबुशेन ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 240 गेदों का सामना करते हुए 18 चौके और एक छक्का लगाया.
ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में दिए गए 416 रन के जवाब में किवी टीम ने खबर लिखे जानें तक 6.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 19 रन बनाए हैं. टीम के लिए फिलहाल कप्तान केन विलियमसन 17 गेंद में दो चौके की मदद से नौ रन और टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) 13 गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और हेजलवुड ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2019 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

