IND vs WI 3rd T20I 2019: रोहित-राहुल और कोहली की तूफानी बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने बनाया 240 रन
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम वेस्टइंडीज के सामने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 241 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है.
India vs West Indies 3rd T20I Match 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले जा रहे निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम वेस्टइंडीज के सामने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 241 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है. टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 91 रन की पारी खेली. राहुल के अलावा उपकप्तान रोहित शर्मा ने 34 गेंद में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 71 रन की उम्दा अर्द्धशतकीय पारी खेली.
बता दें कि इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को धासुं शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए महज 11.4 ओवर में 135 रन की साझेदारी की. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 29 गेदों का सामना करते हुए चार चौके और सात छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बेहतरीन पारी खेली, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज फिर फ्लॉप साबित हुए. पंत को आज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था, हालांकि वह दो गेदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd T20I 2019: लेंडल सिमंस की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से रौंदा
मेहमान टीम के लिए आज सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए. टीम के लिए किसरिक विलियम्स ने जहां रोहित शर्मा का विकेट चटकाया, वहीं कप्तान कीरोन पोलार्ड ने ऋषभ पंत को पवेलियन का रास्ता दिखाया. शेल्डन कॉटरेल ने आखिरी ओवर में के एल राहुल का विकेट चटकाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2019 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

