सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा मोहम्मद अजहरुद्दीन की बनीं बहु, देखें Wedding Video
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन ने आज देश की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हैदराबाद में निकाह किया. इस ग्रैंड शादी के बाद अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन (Mohammad Asaduddin) ने आज देश की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की बहन अनम मिर्जा (Anam Mirza) के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हैदराबाद (Hyderabad) में निकाह किया. इस ग्रैंड शादी के बाद अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में जहां अनम मिर्जा ने पिंक कलर का लहंगा पहन रखा है, वहीं मोहम्मद असदुद्दीन भी गोल्डन रंग की शेरवानी में खूब जंच रहे हैं. अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'Mr and Mrs'.
सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पेशे से एक डिजाइनर हैं. अनम मिर्जा और सानिया मिर्जा को कई बार एक साथ देखा गया है. वहीं सानिया मिर्जा ने टीवी इंटरव्यू में कई बार इस बात का ऐलान भी किया है कि उनके कपड़ो का डिजाइन अक्सर अनम ही सेलेक्ट करती हैं. बात करें मोहम्मद असदुद्दीन के बारे में तो क्रिकेट में उनका सिक्का कुछ खास नहीं जम पाया, जिसके बाद वह बिजनेस लाइन में उतर आए है.
View this post on Instagram
Pre wedding functions ! Moment of love happiness and joy ♥️😘🎉#abbasanamhi
बता दें कि शादी से पहले अनम मिर्जा और मोहम्मद असदुद्दीन खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री केसीआर को शादी का न्योता देने के लिए गए थे. दोनों ने सीएम को कार्ड भेंट कर शादी में आने का न्योता दिया. इस शादी में सानिया और अजहरुद्दीन का पूरा परिवार शामिल हुआ. असदुद्दीन अजहर की पहली पत्नी नूरीन के बेटे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2019 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

