Coronavirus: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 778 नए मामले आए सामने, 14 लोगों की मौत
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में इस महामारी का सबसे ज्यादा असर कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में अबतक इस वायरस से 269 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं राज्य में अब भी इस महामारी से ग्रसित लोगों की संख्या 6,427 है, जो कि भारत में किसी राज्य में सबसे अधिक है.