Dr. Rajendra Prasad Jayanti 2023: जब डलिया, सूप लेकर राष्ट्रपति भवन पहुंचें डॉ राजेंद्र प्रसाद! जानें उनके जीवन के ऐसे ही रोचक प्रसंग!
सादगी, सेवा, समर्पण, त्याग और स्वतंत्रता आंदोलनों में अपना सर्वस्व जीवन समाहित करने वाले डॉक्टर राजेंद्र आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनने के बाद भी अपनी मूल पहचान नहीं भुला सके थे. वह देश के एकमात्र राष्ट्रपति थे, जिन्होंने पद से हटने के बाद राष्ट्रपति भवन छोड़ने के पश्चात अपने जीवन के आखिरी दिन बिहार की उसी भूमि पर गुजारा, जहां उन्होंने जन्म लिया था.