Bank Holidays In December 2023: दिसंबर माह में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे, निपटा लें सारे बैंकिंग कार्य!
नवंबर 2023 महीना खत्म होते-होते सनातन धर्म के अधिकांश पर्व लगभग समाप्त हो चुके हों, लेकिन दिसंबर 2023 में करीब 18 दिन बैंक बंद रहेंगे.
नवंबर 2023 महीना खत्म होते-होते सनातन धर्म के अधिकांश पर्व लगभग समाप्त हो चुके हों, लेकिन दिसंबर 2023 में करीब 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. कैसे आइये जानते हैं.
नवंबर 2023 का महीना बस खत्म होने को है. पर्वों के सीजन लगभग समाप्त हो चुके हैं, दिसंबर महीने में क्रिसमस के अलावा कोई बड़ा पर्व नहीं है, लेकिन इससे बैक अवकाश में कोई रिलीफ मिलने वाली नहीं है, रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा जारी बैंक की वेबसाइट पर प्राप्त सूचना के अनुसार दिसंबर माह में करीब 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें साप्ताहिक अवकाश, गैजेटेड हॉलीडे के अलावा बैंक कर्मचारियों की छ: दिन की हड़ताल भी शामिल है. ऐसे में अगर आप दिसंबर माह में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी कार्य कराने हैं, मसलन क्रिसमस अथवा न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, जहाँ बैंकिंग सेवा की जरूरत है, तो नीचे प्रकाशित बैंक अवकाश की सूची आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकती है.
तारीख दिन पर्व/कारण राज्य विशेष/सार्वजनिक बैंक अवकाश
01 दिसंबर 2023 शुक्रवार अरुणाचल प्रदेश नगालैंड स्थापना दिवस (इन प्रदेश में बैंक अवकाश)
03 दिसंबर 2023 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
04 दिसंबर 2023 सोमवार (सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व) गोवा में बैंक बंद रहेंगे.
09 दिसंबर 2023 शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
10 दिसंबर 2023 रविवार (साप्ताहिक बैंक अवकाश).
12 दिसंबर 2023 मंगलवार (मेघालय में बैंक अवकाश)
13 दिसंबर 2023 बुधवार (सिक्किम बैंक अवकाश)
14 दिसंबर 2023 गुरुवार (सिक्किम बैंक अवकाश)
17 दिसंबर 2023 रविवार (साप्ताहिक बैंक अवकाश)
18 दिसंबर 2023 सोमवार (मेघालय में बैंक अवकाश)
19 दिसंबर 2023 मंगलवार (गोवा मुक्ति दिवस (गोवा में बैंक अवकाश)
23 दिसंबर 2023 शनिवार (साप्ताहिक बैंक अवकाश)
24 दिसंबर 2023 रविवार (साप्ताहिक बैंक अवकाश).
25 दिसंबर 2023 सोमवार क्रिसमस (पूरे देश में बैंक अवकाश)
26 दिसंबर 2023 मंगलवार क्रिसमस सेलिब्रेशन (बैंक अवकाश)
27 दिसंबर 2023 बुधवार नगालैंड में क्रिसमस सेलिब्रेशन ( नगालैंड में बैंक अवकाश)
30 दिसंबर 2023 शनिवार योगियों नगवा पर्व (मेघालय में बैंक अवकाश)
31 दिसंबर 2023 रविवार साप्ताहिक बैंक अवकाश
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

