Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
पीएम मोदी 4 दिसंबर को दोपहर 1 बजे देहरादून का दौरा करेंगे और लगभग 18,000 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार यात्रा बुनियादी सड़क ढांचे में सुधार से जुड़ी परियोजनाओं पर केन्द्रित है. यह परियोजनाएं यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाएंगी और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य भर में आयोजित किए जा रहे अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों के संबंध में प्रशासनिक सचिवों और जिला उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि संबंधित अधिकारियों को इन मेलों को सफल बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करना चाहिए...
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को वर्तमान में जारी कोविड-19 दिशा-निर्देश को 31 दिसंबर तक विस्तार दिया है. उल्लेखनीय है कि हाल ही में कोरोना का एक नया विकृत और अधिक संक्रामक स्वरूप दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है.
वैश्विक महामारी कोरोना ने समय के साथ एक के बाद एक न जाने कितने रूप बदले. नये वेरिएंट ओमिक्रोन के आने से फिर से दुनिया सहमी हुई है. तीसरी लहर की आशंका जताई जाने लगी है. देशवासियों की सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर कुछ दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं
विश्व में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत यात्री को एयर सुविधा पोर्टल पर खुद की जानकारी देनी होगी. नए दिशा निर्देशों में ‘एट रिस्क’ या जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के इंतजार करने के लिए अलग जगह तैयार करने की बात कही गई है....
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रामायण, महाभारत और श्रीमद्भागवत गीता पर प्रदेश में विश्व स्तरीय अनुसंधान केंद्र स्थापित करने का ऐलान किया है.
फ्रांस से खरीदे गए 24 सेकेंड हैंड मिराज-2000 में से दो लड़ाकू विमान भारत पहुंच गए हैं जिन्हें ग्वालियर एयरबेस पर रखा गया है. इन्हें अपग्रेड करने के लिए हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) भेजा जायेगा जहां पहले से ही भारतीय वायुसेना के पास मौजूद मिराज-2000 को अपग्रेड किया जा रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि बालाकोट स्ट्राइक में भारतीय वायु सेना के इन्हीं लड़ाकू विमानों ने आतंकी ठिकानों पर 1000 किलो से ज्यादा विस्फोटक गिराए थे.
भारतीय वायुसेना के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा. दरअसल, इस दिन भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्थमान को शौर्य का सम्मान प्रदान किया गया. उन्हें इस अलंकरण से सम्मानित करने के पीछे 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराने की उनकी शौर्य गाथा है.
पीएम मोदी ने शुक्रवार को तीनों नये कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करते हुये आंदोलनरत किसानों से घर लौटने की अपील की. उन्होंने कहा कि 29 नवम्बर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में तीनों कृषि कानूनों को भंग करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला कल 17 नवंबर से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा. टी-20 विश्व कप के बाद भारत अपनी पहली टी-20 श्रृंखला खेलेगा. भारतीय टीम की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे, जबकि टिम साउदी की अगुवाई में न्यूजीलैंड भी मजबूत इरादों के साथ मैदान पर उतरेगी.
देश मे कोरोना वायरस के खिलाफ जारी इस जंग में सरकार ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण पर जोर दे रही है. इस बीच कोरोना के खिलाफ इस जंग में यूपी को एक बड़ी कामयाबी मिली है. यूपी 14 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कर सबसे अधिक टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.
भारत ने पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) की डिजाइन फाइनल कर ली है. वायुसेना से लड़ाकू विमान की डिजाइन को हरी झंडी मिलने के बाद प्रोटोटाइप का निर्माण शुरू कर दिया गया है. इस विमान के कई हिस्से पहले ही बनाए जा चुके हैं.
पीएम मोदी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दो अभिनव उपभोक्ता केंद्रित पहलों का शुभारंभ करेंगे. इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने गुरुवार को बताया कि पीएम मोदी 12 नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए RBI की खुदरा प्रत्यक्ष योजना और एकीकृत लोकपाल योजना का शुभारंभ करेंगे.
छठ पूजा के बाद बिहार समेत पूर्वांचल से देशभर में वापिस लौटने वाले नागरिकों के लिए भारतीय रेलवे ने एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, ताकि लोगों को छठ महापर्व के बाद अपने गन्तव्य तक पहुंचने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
आज अगर भारत चीन, दक्षिण अफ्रीका और जर्मनी से वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में आगे निकल गया है तो सरकार की वंचितों और गरीब उन्मुखी नीतियों का ही नतीजा है, जो सरकार की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में शामिल है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की है. उन्होंने एक बयान जारी कर निगम के कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें पूरी करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं और बम्बई उच्च न्यायालय के सुझाव पर तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है.
प्रोजेक्ट-75 की चौथी पनडुब्बी ‘वेला’ मंगलवार को मुंबई में भारतीय नौसेना को सौंप दी गई. पनडुब्बी ‘वेला’ ने हथियार और सेंसर परीक्षणों सहित सभी प्रमुख बंदरगाह और समुद्री परीक्षणों को पूरा कर लिया है. 06 मई को पनडुब्बी ‘वेला’ का जलावतरण किया गया था.
कार्तिक शुक्ल षष्ठी अर्थात छठ पर्व का आज बुधवार को तीसरा दिन है. इसे संध्या अर्घ्य के नाम से भी जाना जाता है. सभी लोग बड़े प्रेम भाव के साथ आपस में मिलजुल कर इस दिन पूजा की तैयारियां करते हैं. ठेकुआ, पुआ, कसेली (सुपारी) का भोग प्रसाद बनाते है.
अफगानिस्तान की स्थिति पर भारत द्वारा आयोजित - दिल्ली क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद कल नई दिल्ली में होगा. इस संवाद में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार या सुरक्षा परिषदों के सचिव हिस्सा लेंगे और इसकी अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रह सकता है. मुंबई और कोलकाता में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। चेन्नई में बादल छाए रहने और तेज बारिश का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.