PM Modi कल देंगे बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी ये दो बड़ी सौगातें, जानें आम आदमी को कैसे होगा फायदा
पीएम मोदी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दो अभिनव उपभोक्ता केंद्रित पहलों का शुभारंभ करेंगे. इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने गुरुवार को बताया कि पीएम मोदी 12 नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए RBI की खुदरा प्रत्यक्ष योजना और एकीकृत लोकपाल योजना का शुभारंभ करेंगे.
नई दिल्ली: पीएम मोदी (PM Modi) शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दो अभिनव उपभोक्ता केंद्रित पहलों का शुभारंभ करेंगे. इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने गुरुवार को बताया कि पीएम मोदी 12 नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए RBI की खुदरा प्रत्यक्ष योजना और एकीकृत लोकपाल योजना का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी उपस्थित रहेंगे. अब जानते हैं कि RBI की इन दो अभिनव उपभोक्ता केंद्रित पहलों का क्या उद्देश्य है और उनसे क्या लाभ मिलेगा. शक्तिकांत दास को आरबीआई गवर्नर के रूप में तीन साल का सेवा विस्तार
RBI- खुदरा प्रत्यक्ष योजना का उद्देश्य
RBI–खुदरा प्रत्यक्ष योजना का उद्देश्य है कि सरकारी प्रतिभूति बाजार में खुदरा निवेशकों की पहुंच बढ़ाना. इसके तहत खुदरा निवेशकों के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों में सीधे निवेश करने का रास्ता खुल जाएगा. निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के हवाले से ऑनलाइन सरकारी प्रतिभूति खाते आसानी से खोल सकते हैं और उन प्रतिभूतियों का रख-रखाव कर सकते हैं. यह सेवा निशुल्क होगी.
RBI- एकीकृत लोकपाल योजना
RBI–एकीकृत लोकपाल योजना का उद्देश्य है कि शिकायतों को दूर करने वाली प्रणाली में और अधिक सुधार लाए जाएं, ताकि संस्थाओं के खिलाफ ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक नियम बना सके. इस योजना की केंद्रीय विषयवस्तु ‘एक राष्ट्र-एक लोकपाल’ की अवधारणा पर आधारित है.
अब एक जगह हो सकेंगी सारे बैंकों की शिकायतें
इसके तहत एक पोर्टल, एक ई-मेल और एक पता होगा, जहां ग्राहक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं. ग्राहक एक ही स्थान पर अपनी शिकायतें दे सकते हैं, दस्तावेज जमा करा सकते हैं, अपनी शिकायतों-दस्तावेजों की स्थिति जान सकते हैं और फीडबैक दे सकते हैं. इसके साथ बहुभाषी टोल-फ्री नंबर भी दिया जाएगा, जो शिकायतों का समाधान करने तथा शिकायतें दायर करने के बारे में सभी जरूरी जानकारी प्रदान करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

