Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
अब करदाताओं के लिए टैक्स रिपोर्ट दाखिल करना और भी आसान हो गया है. यह आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल से ही संभव हो पाया है. अब करदाता बड़ी ही आसानी से टैक्स फाइल करने के साथ-साथ उनसे संबंधित सभी दस्तावेजों को भी आयकर विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं.
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होना स्वाभाविक है. बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की मजबूती का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अक्सर हम अपनी बोन हेल्थ को नजर अंदाज कर देते हैं. जबकि हड्डियां हमारे शरीर को एक ढांचा और संरचना प्रदान करती हैं.
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना को भी अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से जल्द ही ऑनलाइन किया जाएगा. इस योजना के ऑनलाइन होने से जरूरतमंद व्यक्ति जरूरी दस्तावेज के साथ नजदीकी सीएससी या अंत्योदय सरल केंद्रों पर आवदेन कर सकेंगे.
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज अम्बाला छावनी में बनाए जा रहे आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट 2022 भले ही आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया हो, लेकिन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. वित्त मंत्री ने आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) की समयसीमा और गारंटी के दायरे में विस्तार किया है.
केंद्र सरकार की ”राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति” और मोटर वाहन नियम, 2021 के कार्यान्वयन का नतीजा देश का सामने है. इसे केंद्र सरकार के सफल प्रयास ही कहेंगे कि साल 2020 में सड़क हादसों की संख्या में भारी कमी आई है.
आज एक फरवरी है. आज का यह दिन पूरे भारत के लिए बेहद अहम समझा जाता है. दरअसल, इस दिन केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में बजट पेश किया जाता है. आमतौर पर पहले बजट फरवरी महीने की आखिरी तारीख में पेश किया जाता था, लेकिन केंद्र में पीएम मोदी की सरकार बनने के बाद संसद में बजट पेश किए जाने की तारीख में बदलाव किया गया और इसे 1 फरवरी को पेश किया जाने लगा.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का देश का आम बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री सुबह 11 बजे संसद के पटल पर बजट रखेंगी। बताना चाहेंगे कि पिछली बार की तरह इस बार भी बजट दस्तावेज ज्यादातर डिजिटल रूप में ही उपलब्ध होंगे। हालांकि, भौतिक रूप से इसकी कुछ प्रतियां उपलब्ध रहेंगी
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को पेपरलेस रूप में केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करेंगी. महामारी की स्थिति जारी रहने और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, इस बार केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिन्हित करने के लिए आयोजित किया जाने वाला हलवा समारोह नहीं होगा.
पश्चिम उत्तर प्रदेश की 58 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है. हर राजनीतिक दल जनहित के मुद्दों से लेकर लोकलुभावन घोषणाएं करते हुए चुनाव प्रचार में जुटा है. ऐसे में सूक्ष्म, लघु व मध्यम दर्जे के उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के किए गए प्रयास विभिन्न राजनीतिक दलों पर भारी पड़ रहे हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 जनवरी तक प्रदेश की 100% वयस्क आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्य रखा है.
किसी भी लोकतंत्र का भविष्य उसके मतदाताओं पर निर्भर होता है। यह देश के मतदाता ही तय करते हैं कि देश के नेतृत्व की कमान किसके हाथों में होगी. सवा अरब की आबादी वाले भारत में मतदाताओं का महत्व और भी अधिक है
किसानों को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने पीएम-कुसुम योजना प्रारंभ की है. इस योजना के तहत किसानों को सब्सिडी पर सौर (सोलर) पैनल मिलते हैं, जिससे ये बिजली बना सकते हैं
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आज भी देशवासियों के मन में समाये हुए हैं, खास तौर से युवा उनसे हमेशा से प्रभावित रहे हैं. नेताजी के पराक्रम की बात उठते ही मन में एक कौतूहल सा मच जाता है और उनके निधन से जुड़ी बातें पढ़कर ढेर सारे सवाल मन में घूमने लगते हैं.
"तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" यह केवल एक नारा नहीं था बल्कि इस नारे ने भारत में देशभक्ति का वो ज्वार पैदा किया जो भारत की स्वतंत्रता का आधार बना. नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 1897 को ओडिशा के कटक में जानकी नाथ बोस और प्रभावती देवी के घर हुआ था. पिता जानकी नाथ बोस शहर के मशहूर वकील थे.
भारत ने बुधवार को ओडिशा के डॉ. अब्दुल कलाम आइसलैंड से परमाणु सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल उपयोगकर्ता परीक्षण करके इतिहास रच दिया. 5,000 किमी. रेंज की यह मिसाइल एक लॉन्च में कई लक्ष्यों को नष्ट करने की क्षमता रखती है.
सेना दिवस (Army Day 2022) पर भारतीय सैनिकों को सैनिकों को नई वर्दी मिलेगी. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे देश के जवानों की वर्दी की क्या खूबी होगी. दरअसल, भारतीय सैनिकों को नई डिजिटल पैटर्न वाली लड़ाकू वर्दी प्रदान की जाएगी.
भारतीय थल सेना 15 जनवरी को अपना 73वां सेना दिवस (आर्मी डे) मनाएगी. 15 जनवरी का दिन- देश की आन, बान, शान, देश के गौरव यानी भारतीय थल सेना के जवानों का है. थल सेना दिवस देश के जांबाज रणबांकुरों की शहादत पर गर्व करने का एक विशेष मौका है.
कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने फ्रंट लाइन वर्कर के लिए ‘बूस्टर डोज’ का एलान किया है. '10 जनवरी' से देश में फ्रंट लाइन वर्कर को बूस्टर डोज देने की शुरुआत भी हो चुकी है, लेकिन इसी बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं.
कोविड महामारी की तीसरी लहर के बीच ‘ओमिक्रोन’ वेरिएंट लोगों में गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है. इस वेरिएंट के लक्षण नॉर्मल वायरल से काफी मिलते-जुलते हैं इसलिए मरीजों में इसे आसानी से पकड़ पाना मुश्किल भी है. अच्छी बात यह है कि अब तक नया वायरस ओमिक्रोन पुराने डेल्टा वायरस की तरह गंभीर परिणाम सामने नहीं लेकर आया है.