देश

मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना होगी ऑनलाइन- मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना को भी अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से जल्द ही ऑनलाइन किया जाएगा. इस योजना के ऑनलाइन होने से जरूरतमंद व्यक्ति जरूरी दस्तावेज के साथ नजदीकी सीएससी या अंत्योदय सरल केंद्रों पर आवदेन कर सकेंगे.

मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना होगी ऑनलाइन- मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Photo Credits: ANI)

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना को भी अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से जल्द ही ऑनलाइन किया जाएगा. इस योजना के ऑनलाइन होने से जरूरतमंद व्यक्ति जरूरी दस्तावेज के साथ नजदीकी सीएससी या अंत्योदय सरल केंद्रों पर आवदेन कर सकेंगे. मुख्यमंत्री रविवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना को ऑनलाइन करने बारे संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे.

उन्होंने कहा कि अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्मय से विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को जल्द मिल रहा है. ऐसे में यह योजना ऑफलाइन होने से इसका लाभ लेने में अधिक समय लगता है, इसलिए सरकार का उद्देश्य है कि जरूरतमंद व्यक्ति तक इस योजना का जल्द लाभ पहुंचाने के लिए इसे अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाए. उन्होंने बताया कि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद यह फार्म संबंधित जनप्रतिनिधि व जिला उपायुक्त के पास पहुंचेगा. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पिता की हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार

इसके बाद यह आवेदन ऑनलाइन मोड में ही तहसीलदार व सिविल सर्जन से वैरिफिकेशन के बाद कमेटी के पास अंतिम निर्णय हेतु जाएगा और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आवेदनकर्ता को राशि जारी कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद व्यक्तियों तक त्वरित मदद पहुंचाने के लिए यह सुविधा शुरू कर रही है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर भी उपस्थित थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).