Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
कोरोना महामारी के बाद अधिकतर सभी सेक्टरों में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौटती नजर आ रही है. इसी क्रम में जून माह में खुद्रा कारोबार यानि रिटेल बिजनेस (Retail Business) भी शामिल हो गया है. दरअसल भारत के रिटेल बिजनेस में करीब 13 प्रतिशत का उछाल आया है...
यदि आपने अभी तक आयकर रिटर्न (Income Tax Return) यानि ITR दाखिल नहीं किया है तो आपके पास सिर्फ 31 जुलाई तक का वक्त है. ऐसे में आयकर विभाग ने बुधवार को करदाताओं से ट्वीट कर कहा, हम आपसे जल्द से जल्द अपना आईटीआर दाखिल करने का आग्रह करते हैं....
हरियाणा (Haryana) सरकार प्रदेश के सभी बच्चों को समान एवं बेहतर शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है. हरियाणा एक ऐसा राज्य है जहां गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए मौजूदा सत्र से कक्षा दूसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने का समान अवसर प्रदान किया जा रहा है....
पीएम मोदी ने बुधवार को इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2022 में भाग लेने जा रहे भारतीय दल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. इस दौरान खेलों में हिस्सा लेने वाले एथलीटों के साथ-साथ उनके कोच भी शामिल हुए.
भारत सरकार रक्षा से जुड़े मानकों को लेकर काफी सजग है। सेनाओं को आधुनिक तकनीकों से लैस करने से लेकर स्वदेशी इकोसिस्टम के विस्तार के लिए कई अहम फैसले लगातार लिए जा रहे हैं। देश की सुरक्षा में उपयुक्त उपकरणों को पूर्ण रूप से स्वदेशी तकनीक से निर्माण और विकास के मद्देनजर केंद्र सरकार भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ रही है
जन्म लेने से पूर्व ही, मनुष्य का ध्वनि से सहज संबंध स्थापित हो जाता है. यह संबंध मृत्युपर्यन्त जारी रहता है. मनुष्य के सामान्य अनुभव से, यह सर्वविदित है कि, गर्भस्थ शिशु भी विविध ध्वनियों को सुनकर प्रतिक्रिया व्यक्त करता है. जब यही ध्वनि निर्दिष्ट लय, ताल के साथ, अनुभूतियों को व्यक्त कर रस उत्पन्न करे, तो उसे संगीत कहते हैं...
दूध और उससे बने उत्पाद की महत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ही हर साल 1 जून को विश्व दूध दिवस मनाया जाता है. मालूम हो कि साल 2001 में पहला विश्व दुग्ध दिवस आयोजित किया गया था. दुनियाभर के कई देश इसमें हिस्सा लेते हैं और हर साल संख्या बढ़ती ही जा रही है.
साल 1982 में यूनेस्को के सहयोगी एनजीओ इंटरनेशनल डांस काउंसिल ने अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस की पेशकश की थी. नृत्य की अंतर्राष्ट्रीय व्यापकता को देखते हुए प्रत्येक 29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई. 29 अप्रैल का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि इस दिन जीन जॉर्जेस नोवरे की जयंती है, जिन्हें आधुनिक बैले नृत्य का निर्माता माना जाता है.
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी. इसके लिए बिजली निगम की ओर से स्थाई उपाय किए जा रहे हैं. प्रदेश में लगने वाले बिजली कट की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा.
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा. इनमें अण्डर 18 के 25 खेलों में 5 भारतीय खेल भी शामिल हैं और ये खेल पंचकूला के अलावा शाहबाद, अम्बाला, चण्डीगढ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे.
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग राष्ट्र-निर्माण व रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए. अखंड भारत के लिए बेटियों द्वारा दिया जा रहा योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता.
रंगों का त्योहार होली फाल्गुन महीने में पूर्णिमा के दिन धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार होली मार्च के महीना पड़ता है. हम सभी होली की पौराणिक कथा दैत्य राजा हिरण्यकश्यप और उनके पुत्र प्रहलाद और बहन होलिका की कथा से वाकिफ हैं....
हिंदू वर्ष के साल के आखिरी महीने की आखिरी पूर्णिमा को होली मनाई जाती है. पूर्णिमा के अगले दिन नववर्ष होता है. इसलिए उस आखिरी पूर्णिमा से पहले, परंपरा है कि सारा पुराना सामान आग में डाल दिया जाए यानी हम सभी तरह की बुराई, अहंकार और नकारात्मक ऊर्जा को पवित्र अग्नि में जलाते हैं और अगले दिन नव वर्ष के आगमन पर रंगों से होली खेलते हुए, उत्सव मनाते हैं.
हमारे देश के त्योहार संस्कृति, सभ्यता के द्योतक हैं. सभी त्योहारों के पीछे कई कथाएं प्रचलित हैं. इन दिनों फागुन के महीने में सभी को होली का इंतजार है. रंगों की होली से एक दिन पहले हम होलिका दहन करते हैं. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है.
सेना में 41 से अधिक वर्षों की अवधि के दौरान, जनरल रावत को कई वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. सेना में अपने विशिष्ट करियर के दौरान, जनरल बिपिन रावत ने पूर्वी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ इन्फैंट्री बटालियन, कश्मीर घाटी में एक इन्फैंट्री डिवीजन राष्ट्रीय राइफल्स सेक्टर और उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली.
होली आई खुशियां लाई...जी हां, होली जब भी आती है, पूरे देश में अलग सी खुमारी छा जाती है. हर कोई अलग अलग अंदाज में होली की मस्ती में सराबोर नजर आता है. कोई फूलों से होली खेलता है, तो कोई ढोल नगाड़ों की धुन पर नाच गाकर रंगों के त्यौहार में खो जाता है. कोई भांग की मस्ती में झूमकर, तो कोई रंग बिरंगे लाल-गुलाबी रंगों से इस पावन त्यौहार को मनाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को पुणे के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह पुणे मेट्रो रेल परियोजना और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अलावा विभिन्न बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
महिला दिवस के मौके पर हम आज एक ऐसी महिला शख्सियत की बात करने जा रहे हैं जो भारतीय हाइड्रोकार्बन उद्योग में पहली महिला निरीक्षण इंजीनियर बनीं. साथ ही देश की किसी भी रिफाइनरी का नेतृत्व करने वाली एक मात्र महिला इंजीनियर भी. जी हां पश्चिम बंगाल की शुक्ला मिस्त्री वो महिला हैं जिन्होंने काफी अभाव में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया.
पूरी दुनिया में आज महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके उत्थान और अधिकारों की बात करते हुए विश्व महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन भारत में महिलाएं सैकड़ों साल पहले से अलग-अलग क्षेत्र में नेतृत्व करती आ रही हैं. आज हम जिस भारत में स्वतंत्रता के साथ सांस ले रहे हैं वह हमें तमाम वीरों की आहूतियों के बाद मिली है.
हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 का आयोजन मार्च माह के अंत तक करवाया जा सकता है. इसके लिए सभी तैयरियाँ पूरी कर ली गई हैं . इस आशय का निर्णय मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल की अध्यक्षता में आज यहाँ हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 की कार्यकारी समिति की तीसरी बैठक में लिया गया.