Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
सत्ता में आने के बाद से केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. किसान सम्मान नीधि से लेकर फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. ऐसे में किसानों को राहत देते हुए केंद्रीय मंत्रीमंडल ने एक और अहम फैसला लिया है.
सरकार के दूरदर्शी सोच को परिभाषित करता ‘आधार’ आज के समय में नागरिकों की मूलभूत दस्तावेज में से एक बन गया है. आधार की परिकल्पना के साथ ही केंद्र सरकार ने आने वाले दिनों में इसकी व्यापक उपयोगिता की बात कही थी. आधार की उपयोगिता का प्रमाण इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी पहुंच आज के समय में 94 प्रतिशत से अधिक हो गई है.
देश के प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है. सारा देश उन्हें नमन कर रहा है. नीति सिद्धांत, विचार एवं व्यवहार की सर्वोच्च चोटी पर रहते हुए सदैव जमीन से जुड़े रहने वाले नेता रहे. उन्होंने राजनीति में कभी छोटे मन से काम नहीं किया.
13 से 15 अगस्त तक देश में हर-घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। देश के हर गांव, हर गली तक तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई है डाक विभाग ने. ऐसे में डिजिटल इंडिया के जमाने में नागरिकों को घर बैठे तिरंगा मंगाने का भी ऑप्शन दिया गया है.
देश की आन-बान-शान हमारा राष्ट्रीय ध्वज, जब भी लहराता है, भारतीयों में देशभक्ति की भावना भर देता है. दूर-देश में बैठे लोगों की आंखे, जब तिरंगे को ऊंचाइयों पर देखती हैं, तो छलछला जाती हैं. तिरंगा हमारी पहचान है, इसकी हर तरह से रक्षा करना हमसभी का कर्तव्य है.
केंद्र सरकार ने साल 2030 तक भारत को ड्रोन हब लीडर बनाने का लक्ष्य तय किया है. इसी क्रम में तेजी से कार्य भी किए जा रहे हैं. आज के समय में ड्रोन का इस्तेमाल एग्रीकल्चर से लेकर डिफेंस में किया जा रहा है. डिफेंस में खासतौर से इन्हें स्ट्रेटजिकली इस्तेमाल किया जा सकता है.
अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य या बच्चे ही विदेश में रहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल अब आपके परिवार के कोई भी सदस्य दूसरे देश में बैठ कर आपका बिजली बिल, पानी का बिल, टेलिफोन का बिल जैसे- कई अलग-अलग तरह के बिल का पेमेंट कर सकते हैं.
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में सैटेलाइट आधारित वाहन की नंबर प्लेट के माध्यम से टोल वसूली की संभावनाएं हैं. इससे कोई व्यक्ति न टोल की चोरी कर सकता है और न ही कोई इससे बच सकता है.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में 2300 करोड़ रुपये लागत की 119 किलोमीटर लंबाई की 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
वित्त वर्ष 2021-22 और आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की डेडलाइन समाप्त होने के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आईटीआर सत्यापन की अवधि 120 से घटाकर 30 दिन कर दी है.
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देश के आम नागरिकों के अलावा तमाम सरकारी विभाग, मंत्रालय के साथ ही निजी कंपनियां भी तैयारी कर रही है. दरअसल, हाल ही में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की है. वहीं आज मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक, एक स्पेशल मूवमेंट – ‘हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है.
भारतीय साहित्य के हिंदी और उर्दू के सबसे बड़े कथा लेखक प्रेमचंद की कलम ने कभी काल्पनिक दुनिया की उड़ान नहीं भरी, जो भी लिखा जमीनी सच्चाई और आम आदमी के चरित्र को उजागर किया. यही वजह है कि उनकी हर कथा, हर कहानी का एक-एक पात्र आज भी जीवंत लगता है.
सैंकड़ों भारतीयों के नरसंहार का बदला लेने वाले वीर उधम सिंह ने वर्ष 1940 में आज ही के दिन खुशी-खुशी मौत को गले लगाया था. भारत के इस सपूत ने 21 सालों बाद, 13 मार्च, 1940 को लंदन जाकर अपनी कसम पूरी की थी.
तीन समुद्री क्षेत्रों के बीच घिरे भारत के पास लंबी तटीय सीमा है. ऐसे में तटीय सीमा की सुरक्षा आर्थिक और सामरिक दोनों रूप से काफी महत्वपूर्ण हो जाती है. देश के समुद्री क्षेत्रों की निगरानी और उसकी सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना हमेशा तत्पर रहती है.
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हर प्रकार के तम्बाकू उत्पादों के पैकेटों पर निर्दिष्ट स्वास्थ्य चेतावनी के एक नये स्वरूप को अधिसूचित कर दिया है. इसके लिये सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) नियम, 2008 में जीएसआर 592 (ई) तिथि 21 जुलाई, 2022 के जरिये संशोधन किया गया है.
विश्व आज ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ मना रहा है. जब पूरी दुनिया से बाघों की गणना कम होती जा रही थी, ये विलुप्ति के कगार पर पहुंच गए थे, तो सबसे पहले भारत ही दुनिया का वह देश रहा, जिसने पर्यावरणीय चक्र में जीवों के महत्व को रेखाकिंत करते हुए इस बात पर गहराई से जोर दिया कि प्रकृति के सफल चक्र के लिए हर जीव का अपना महत्व है और उसका जीवन एवं अस्तिस्त बेहद जरूरी है.
भारत में मंकीपॉक्स के चार मरीजों की पुष्टि होने के बाद लोगों में इसे लेकर चिंता बढ़ गई है. इस बीच नीति आयोग के विशेषज्ञ डॉ. वीके पॉल का कहना है कि लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है. यह कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलता. इससे सावधान रहने की जरूरत है.
दुनिया में कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक आयुष जड़ी-बूटियों और उत्पादों का निर्यात का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. आयुष मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2019-20 में आयुष मंत्रालय ने 9.22 मिलियन किलोग्राम से अधिक आयुष जड़ी-बूटियों और उत्पादों का निर्यात किया.
वर्ष 2006 में मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. वर्ष 2009 में वह रायरंगपुर से भाजपा के टिकट पर पुन: विधायक बनीं. केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद वर्ष 2015 में द्रौपदी मुर्मू को झारखंड राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
वर्ष 1999 में करीब 60 दिन तक चले कारगिल युद्ध में भारत के वीर सपूतों ने अपनी बहादुरी से फतह की एक बेसिमाल तारीख लिखी थी. वह तारीख है 26 जुलाई 1999. कारगिल युद्ध तब जम्मू-कश्मीर के लद्दाख के कारगिल-द्रास सेक्टर में हुआ था.