कांग्रेस सांसदों ने संसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए लोकसभा व राज्यसभा में दिया नोटिस
कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी और राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने 13 दिसंबर के सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए शुक्रवार को संसद में नोटिस दिया. पंजाब के आनंदपुर साहिब से सांसद तिवारी ने लोकसभा में अपने नोटिस में कहा, "यह सदन दुर्भाग्यपूर्ण सुरक्षा उल्लंघन के संबंध में चर्चा करने के लिए शून्यकाल, प्रश्नकाल और दिन के अन्य कामकाज को निलंबित करता है."