देश

Rajasthan: कांग्रेस ने करणपुर सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की

कांग्रेस ने गुरुवार को श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी. पार्टी ने दिवंगत विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रूपिंदर सिंह कुन्नर को टिकट दिया है. रुपिंदर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.

Rajasthan: कांग्रेस ने करणपुर सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की
Congress Photo Credits PTI

जयपुर, 14 दिसंबर : कांग्रेस ने गुरुवार को श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी. पार्टी ने दिवंगत विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रूपिंदर सिंह कुन्नर को टिकट दिया है. रुपिंदर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.

19 नवंबर को कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था. 25 नवंबर को राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुए थे. करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 जनवरी को मतदान होगा. यह भी पढ़ें : Lok Sabha security Lapse: सुरक्षा चूक पर विपक्ष के हंगामे से कार्यवाही बाधित, 14 सांसद निलंबित

अधिकारी ने बताया कि नामांकन की आखिरी तारीख 19 दिसंबर है और 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 22 दिसंबर तक फॉर्म वापस लिए जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि मतगणना आठ जनवरी को होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).