Parliament Security Breach: घुसपैठियों को संसद का पास दिलाने वाले भाजपा सांसद से अब तक पूछताछ क्यों नहीं की गई: कांग्रेस
कांग्रेस ने 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने को लेकर बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि एक सप्ताह बाद भी भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा, जिन्होंने लोकसभा में दो घुसपैठियों के प्रवेश की सुविधा प्रदान की थी, को अब तक न तो हटाया गया है और न ही उनसे पूछताछ की गई है.