देश

Delhi Shocker: दिल्ली में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शरीर पर चाकू से वार के निशान

उत्तरपूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार को 30 से 35 साल की उम्र के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. शख्स के शरीर पर चाकू से चार वार के निशान मिले हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: दिल्ली में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शरीर पर चाकू से वार के निशान
(Photo Credit : X)

नई दिल्ली, 19 दिसंबर : उत्तरपूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार को 30 से 35 साल की उम्र के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. शख्स के शरीर पर चाकू से चार वार के निशान मिले हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 7:55 बजे वेलकम थाने में सामुदायिक केंद्र, वेस्ट गोरख पार्क, वेलकम के पास सड़क पर एक पुरुष का शव होने की सूचना मिली.

मौके पर जाकर देखा तो मृतक सड़क किनारे रजाई के नीचे पड़ा हुआ था. पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, "उसके शरीर पर चाकू से वार के चार निशान थे - एक गर्दन के बाईं ओर और तीन छाती पर, दोनों तरफ." यह भी पढ़ें : Hyderabad Murder Case: हैदराबाद में रियल एस्टेट डीलर की हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल

डीसीपी ने कहा, “हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज में अन्य संदिग्धों और वाहनों की गतिविधियों की जांच की जा रही है.” उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).