FIH Hockey 5s Women's World Cup 2024: भारत ने अमेरिका पर 7-3 से वापसी करते हुए दर्ज की शानदार जीत, दूसरे हाफ में किया जबरदस्त प्रदर्शन
भारत ने एफआईएच हॉकी5एस महिला विश्व कप के पूल सी में अपने दूसरे मैच में अमेरिका पर 7-3 से शानदार जीत हासिल की. भारत के लिए गोल करने वालों में महिमा चौधरी (17'), मारियाना कुजूर (20', 22'), दीपिका सोरेंग (23', 25'), मुमताज खान (27') और अजमीना कुजूर (29') थीं.