संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और हिंसा की जांच के लिए जे.पी. नड्डा ने 6 नेताओं की उच्चस्तरीय समिति का गठन किया
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एवं हिंसा की घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि राज्य में महिला उत्पीड़न एवं गुंडागर्दी की घटनाएं निरंतर हो रही हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है.