CoronaVirus : सिरदर्द, याददाश्त की समस्या और थकान का कारण सिर्फ कोरोना नहीं: स्टडी
लंदन : एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सिरदर्द, याददाश्त की समस्या और थकान सूजन के कारण भी हो सकता है. ऐसा जरूरी नहीं है कि यह सब लक्षण कोरोना वायरस से ही हो. दरअसल, इस अध्ययन की प्रासंगिकता इसलिए बढ़ जाती है, क्योंकि बीते दिनों यह दावा किया गया था कि कोरोना से ठीक हुए लोगों में सिरदर्द, याददाश्त की समस्याएं और थकान जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं.