Bihar Shocker: बेगूसराय में एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पिता और बेटे-बेटी की मौत
बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप रिश्तेदारों पर ही लगा है.
बेगूसराय, 17 फरवरी: बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप रिश्तेदारों पर ही लगा है.
मृतकों में पिता, पुत्र और पुत्री शामिल है. घटना की पुष्टि बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने की है. मृतकों की पहचान श्रीपुर गांव निवासी उमेश यादव (60), उनके पुत्र राजेश यादव (25) और पुत्री नीलू कुमारी (21) के रूप में की गई है.
पुलिस के अनुसार ये सभी अपने एक रिश्तेदार के घर गोविंदपुर गांव आए थे. इसी दौरान यह घटना घटी है. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधीक्षक खुद भी घटनास्थल पर पहुंचे है.
घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जाँच में हत्या का कारण पारिवारिक विवाद सामने आया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

