नोएडा में पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार, 2 रुपए की कमी से लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान
पहले सीएनजी के दाम, और अब पेट्रोल के दाम में आई गिरावट के चलते वाहन चालकों की बल्ले बल्ले हो गई है. वाहन चालकों के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान देखने को मिल रही है, खास तौर पर पेट्रोल के दाम गिरने से टू व्हीलर चालकों के लिए काफी ज्यादा सहूलियत हुई है.