देश

धामी कैबिनेट में 7 प्रस्ताव पास, 'उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024' को मिली मंजूरी

धामी कैबिनेट में 7 प्रस्ताव पास, 'उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024' को मिली मंजूरी
CM Pushkar Singh Dhami (Photo Credit: ANI)

देहरादून, 14 मार्च : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है, जिसमें 7 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इस बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सतपाल महाराज सभी मौजूद रहे.

कैबिनेट बैठक में परिवहन विभाग के अंतर्गत "उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024" को मंजूरी मिने के साथ ही देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट को चलाने की भी मंजूरी मिली है. सिटी बस एवं विक्रम संचालकों को पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को क्रय करने के लिए सब्सिडी इत्यादि के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके साथ ही, उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा नियमावली को भी मंजूरी दी गई है. यह भी पढ़ें : BS Yediyurappa Sexual Harassment Case: कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा पर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप, सरकार बोली जांच के बाद होगा खुलासा- VIDEO

सरकारी सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है. साथ ही वन पंचायत संशोधन नियमावली को मंजूरी मिली, वहीं इको टूरिज्म आदि को भी बढ़ावा दिया जाएगा. शहरी विकास विभाग के अंतर्गत हरिद्वार में यूनिटी मॉल के निर्माण को 0.9 हेक्टेयर भूमि हरिद्वार विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित होगी. साथ ही, न्याय विभाग के अंतर्गत बागेश्‍वर, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में कुटुंब न्यायालयों में 18 पदों को मंजूरी दी. न्याय विभाग के अंतर्गत देहरादून, हरिद्वार व रुड़की में पारिवारिक न्यायालयों की स्थापना होगी. इनमें 9 पदों को मंजूरी मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).