Karnataka: कर्नाटक में कैंपेन के लिए स्टार प्रचारकों से बातचीत कर रही भाजपा- पूर्व मुख्यमंत्री बोम्मई
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों के साथ बातचीत कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान हंगल तालुक के मसानाकट्टे गांव में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पूरे राज्य में पीएम मोदी समर्थक लहर के कारण कर्नाटक में लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है."