BJP's Sixth List Released: राजस्थान से दो, मणिपुर से एक लोकसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान
भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की छठी सूची मंगलवार को जारी कर दी. इसमें राजस्थान से दो और मणिपुर से एक लोकसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है.
नई दिल्ली, 26 मार्च : भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की छठी सूची मंगलवार को जारी कर दी. इसमें राजस्थान से दो और मणिपुर से एक लोकसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है.
पार्टी ने राजस्थान के करौली-धौलपुर से वर्तमान सांसद मनोज राजोरिया का टिकट काटकर इंदु देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, दौसा से भी मीना जसकौर का टिकट काटकर कन्हैया लाल मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है. यह भी पढ़ें : Karnataka: कर्नाटक में कैंपेन के लिए स्टार प्रचारकों से बातचीत कर रही भाजपा- पूर्व मुख्यमंत्री बोम्मई
भाजपा ने मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह का टिकट काटकर थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

