Holi 2024: होलिका भस्म की पूजा कर सीएम योगी ने मनाई होली
होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने होलिका भस्म की पूजा कर होली शुरू की.उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म, गुलाल लगाकर गोसेवा की.
गोरखपुर, 26 मार्च : होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने होलिका भस्म की पूजा कर होली शुरू की.उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म, गुलाल लगाकर गोसेवा की. मुख्यमंत्री ने भीम सरोवर के पास बतखों को भी दाना खिलाया. उनके होलिकोत्सव की शुरुआत मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिका भस्म की पूजा से हुई.
मंदिर के मेला ग्राउंड में जलाई गई होलिका के पास जाकर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका भस्म (सम्मत की राख) की पूजा की और आरती उतारी. इस अनुष्ठान के बाद मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ समेत अन्य साधु संतों व श्रद्धालुओं ने इसी भस्म से गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया. यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक, अभद्र और निंदनीय बयान देने वाले विपक्षी नेता अब देश की एकता पर कर रहे आघात : सुधांशु त्रिवेदी
गोरक्षपीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाकर होली की मंगलकामना की. होलिकादहन स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर पहुंचे और श्रीनाथ जी को होलिका भस्म अर्पित किया. इसके बाद मंदिर के द्वार पर फाग गीतों का आयोजन हुआ. सीएम योगी ने भी कुछ देर वहां रुककर फाग का आनंद उठाया और सबको होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं. होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे और गोवंश को भस्म व गुलाल लगाकर उनके लिए भी मंगलकामना की.
उन्होंने गोवंश को गुड़ और दूध-रोटी खिलाकर उनकी सेवा की. गोशाला में सीएम योगी की आवाज सुनकर गोवंश उनके पास दौड़ते हुए चले आए. मुख्यमंत्री ने माथा और गर्दन सहलाकर सभी गोवंश को खूब दुलार भी किया. मंगलवार को अपनी दिनचर्या के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर के भीम सरोवर के पास पहुंचे. यहां उन्होंने सरोवर किनारे टहल रहे बतखों को दाना खिलाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

