देश

Delhi Shocker: दिल्ली के उस्मानपुर में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने एक रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया, ''मृतक की पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी संजय (32) के रूप में हुई है.

Delhi Shocker: दिल्ली के उस्मानपुर में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या
GUN Credit- X

नई दिल्ली, 27 मार्च : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने एक रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया, ''मृतक की पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी संजय (32) के रूप में हुई है. संजय इलाके में 'गोवा बार' नाम के एक रेस्टोरेंट का मालिक है."

पुलिस ने कहा कि संजय को कई गोलियां मारी गईं. घटनास्थल पर सात खाली खोल और 7.65 मिमी का एक जिंदा राउंड मिला. पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी समेत सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:05 बजे नितिन को उसके एक दोस्त ने सूचना दी कि उसके भाई संजय को गोली मार दी है. यह भी पढ़ें : Munawar Faruqui Detained: हुक्का बार में छापे के बाद ‘बिग बॉस’ विजेता फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया गया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा, ''जब नितिन मौके पर पहुंचा तो उसने अपने भाई को खून से लथपथ पाया. संजय के सिर, दाहिने कंधे, दाहिनी कोहनी और दाहिनी ओर पेट में चोट लगी थी. संजय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.''

डीसीपी ने कहा, "घटना के समय संजय बाइक चला रहा था. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. इलाके में सीसीटीवी स्कैन किए जा रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).