Jharkhand: झारखंड में सचिवालय घेराव मामले में अर्जुन मुंडा सहित 27 भाजपा नेताओं को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कार्रवाई पर लगी रोक
रांची में 11 अप्रैल, 2023 को भाजपा के सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस से हुई झड़प को लेकर दर्ज एफआईआर में नामजद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी, सांसद संजय सेठ, दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, ढुल्लू महतो सहित भाजपा के 27 नेताओं को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है.