Sushil Kumar Modi Cancer Diagnosis: बीजेपी नेता सुशील मोदी कैंसर से हैं पीड़ित, कहा- पिछले 6 महीने से कर रहा हूं संघर्ष; पार्टी के लिए नहीं कर पाऊंगा प्रचार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इस लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए कोई काम नहीं कर पाएंगे और नहीं किसी उम्मीदवार के लिए प्रचार कर पाएंगे. वे पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित हैं.
Sushil Kumar Modi Cancer Diagnosis: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में पार्टी के लिए कोई काम नहीं कर पाएंगे और नहीं किसी उम्मीदवार के लिए प्रचार कर पाएंगे. वे पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित हैं.
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने बुधवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए सार्वजनिक की. सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं. यह भी पढ़ें : आबकारी घोटाला: दिल्ली की अदालत ने संजय सिंह को सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने का निर्देश दिया
Tweet:
पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूँ । अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है । लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा ।
PM को सब कुछ बता दिया है ।
देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित |
— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) April 3, 2024
अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा. प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

