आप सांसद संजय सिंह का आरोप, केजरीवाल को पत्नी से आमने-सामने मिलने की नहीं दी इजाजत
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जब उनसे मिलने के लिए आवेदन किया, तो उन्हें बताया गया कि वह उनसे आमने-सामने नहीं, बल्कि खिड़की के ज़रिए मिल सकती हैं.