Haryana: हरियाणा में लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत
हरियाणा के बहादुरगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवा जोड़े ने शनिवार को अपने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.
चंडीगढ़, 13 अप्रैल : हरियाणा के बहादुरगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवा जोड़े ने शनिवार को अपने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.
दोनों यूट्यूबर थे और पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच झड़प हुई थी जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया. पुलिस ने मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में की है. वे बहादुरगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: खेलते हुए 160 फीट बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम,17 घंटो से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन -Video
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा. दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से एक शॉर्ट फिल्म बनाकर लौटे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

