देश

Delhi Shocker: दिल्ली में पड़ोसी ने महिला की चाकू मार कर हत्या की

दिल्ली में 35 साल की एक महिला की झगड़े के बाद उसके पड़ोसी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान फर्श बाजार क्षेत्र में भीकम सिंह कॉलोनी की रहने वाली सोनी के रूप में हुई है.

Delhi Shocker: दिल्ली में पड़ोसी ने महिला की चाकू मार कर हत्या की
(Photo : X)

नई दिल्ली, 13 अप्रैल : दिल्ली में 35 साल की एक महिला की झगड़े के बाद उसके पड़ोसी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान फर्श बाजार क्षेत्र में भीकम सिंह कॉलोनी की रहने वाली सोनी के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में एक कॉल आई थी जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि एक महिला को चाकू मार दिया गया है, एंबुलेंस की जरूरत है.

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने कहा, "पुलिस टीम भीकम सिंह कॉलोनी की गली नंबर 2 में पहुंची और एक घायल महिला सोनी को पाया, जिसके बाएं हाथ पर दो से तीन चोट के निशान थे और उसके पेट में एक छोटा घाव था." सोनी को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Karnataka Road Accident: कर्नाटक में कार-ट्रक की टक्कर में चार की मौत

शुरुआती जांच में पता चला कि सोनी और उसके पति सतबीर का अपने पड़ोसी रामबरन, उसकी पत्नी रीता और उनकी बेटी से किसी बात पर झगड़ा हो गया, जो चाकूबाजी तक पहुंच गया. अधिकारी ने कहा, "अपराध और एफएसएल टीमों को अस्पताल और अपराध स्थल पर बुलाया गया. आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).