Jharkhand Former CM Hemant Soren: 96 दिन बाद जेल से कुछ घंटे के लिए बाहर आए हेमंत सोरेन, चाचा के श्राद्ध में हुए शामिल, देखें PHOTOS
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अदालत की अनुमति से सोमवार को बिरसा मुंडा जेल की चारदीवारी से निकलकर पुलिस कस्टडी में कुछ घंटों के लिए अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. वह अपने पिता शिबू सोरेन, मां रूपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन, अपने बच्चों निखिल एवं अंश सहित परिजनों से मिलकर भावुक हो उठे.