देश

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बेकाबू बस खाई में पलटी, एक महिला की मौत 19 यात्री घायल

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र के एकलिंगपुरा घाटे में रविवार शाम एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गई. इस हादसे बस में सवार करीब 35 यात्रियों में से 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक महिला रानू की मौके पर ही मौत हो गई.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बेकाबू बस खाई में पलटी, एक महिला की मौत 19 यात्री घायल
Photo- IANS

Rajasthan Bus Accident: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र के एकलिंगपुरा घाटे में रविवार शाम एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गई. इस हादसे बस में सवार करीब 35 यात्रियों में से 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक महिला रानू की मौके पर ही मौत हो गई.

सभी घायलों को रावतभाटा राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जिसमें से पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें कोटा में उपचार के लिए रेफर किया गया है.

ये भी पढ़ें: Bijnor Road Accident: यूपी के बिजनौर में भीषण सड़क हादसा! चलती कार पर पलटा चावल से भरा ट्रक, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत- Video

जानकारी मिली है कि रावतभाटा से रामगंज मंडी जा रही बस में कुंडल एकलिंगपुरा क्षेत्र की महिलाएं और स्कूली छात्राएं अधिक मात्रा में सफर कर रही थीं. रविवार को छुट्टी होने के कारण स्कूल की छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र में अपने घर को जा रही थीं. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).