Bijnor Road Accident: यूपी के बिजनौर में भीषण हादसा हुआ है. यहां चावल लदा हुआ एक तेज रफ्तार ट्रक चलती कार पर पलट गया, जिससे कार में भयंकर आग लग गई. इसके बाद देखते ही देखते घर वालों के सामने ही ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने कार सवार 5 लोगों को बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया. इसमें 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, कार सवार परिवार हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है. यह हादसा बिजनौर थाना इलाके के मेरठ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर कान्हा फार्म हाउस के सामने हुआ.
बिजनौर में चलती कार पर पलटा चावल से भरा ट्रक, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत
UP : बिजनौर जिले में दर्दनाक हादसा। चावल से भरा ट्रक एक कार पर पलटा। कार में आग लगी। कार ड्राइव कर रहे इमरान की जिंदा जलकर मौत हुई, जबकि 5 लोग सुरक्षित निकाले गए। pic.twitter.com/n0kGfk8USR
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 30, 2024













QuickLY