देश

UP: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक चलती कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया और पलभर में कार जलकर राख हो गई.

UP: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

बिजनौर, 5 मई : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक चलती कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया और पलभर में कार जलकर राख हो गई.

दरअसल, कार चालक अफजलगढ़ से धामपुर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान आग लगते ही चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद के लिए मैं उनकी आभारी हूं : राजग की सबसे युवा उम्मीदवार शांभवी चौधरी

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे धामपुर इलाके में प्राइवेट बस स्टैंड के पास अफजलगढ़ से धामपुर की तरफ जा रही वैगनआर कार में आग लगी थी. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).