मधुमेह, हृदय रोग और लिवर की बिमारियों सहित सरकार ने 41 दवाओं की कीमतें घटाई
सरकार ने मधुमेह, हृदय रोग और लिवर से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली 41 दवाओं और छह फॉर्मूलेशन की कीमतें कम कर दी हैं. फार्मास्यूटिकल्स विभाग और राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, एंटासिड, मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक्स उन दवाओं में से हैं जो सस्ती हो जाएंगी.