Jharkhand Shocker: झारखंड के खूंटी जेल में बंद महिला ने जेल कर्मियों पर रेप और अबॉर्शन कराने का लगाया आरोप
झारखंड के खूंटी स्थित मंडल कारा में बंद एक महिला ने जेल के दो कर्मियों पर रेप करने का आरोप लगाया है. उसने जेल से निकली दूसरी महिला बंदी के माध्यम से राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र लिखा है.
रांची, 16 मई : झारखंड के खूंटी स्थित मंडल कारा में बंद एक महिला ने जेल के दो कर्मियों पर रेप करने का आरोप लगाया है. उसने जेल से निकली दूसरी महिला बंदी के माध्यम से राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र लिखा है.
पत्र में कहा गया है कि जेल में एक महीने के दौरान कई बार रेप की वजह से वह गर्भवती हो गई. इसके बाद उसे धमकाकर जबरन अबॉर्शन कराया गया. उसने महिला आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई है. महिला ने लिखा है कि जेल के कर्मचारी बंदी पत्र लिखने नहीं देते, इसलिए वह जेल से निकली दूसरी महिला के जरिए आयोग को पत्र लिख रही है. यह भी पढ़ें : Delhi BJP Office Fire Video: दिल्ली BJP कार्यालय में आग लगने से मचा हड़कंप, घटना का वीडियो आया सामने
रेप का आरोप लगाने वाली महिला अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई थी. वह पंजाब के लुधियाना में रहती थी. उसका पुश्तैनी मकान खूंटी में ही है. इस घटना के संबंध में जेल प्रशासन का पक्ष नहीं मिल पाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

