Independence Day 2024: नोएडा में होटल, लॉज, मॉल समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के सभी जोन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, हर जगह लगातार चेकिंग और फुट पेट्रोलिंग की जा रही है. साथ ही होटल, लॉज, यात्री ठहराव घर के साथ-साथ मॉल और बाजार में भी चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर है.