IND vs SL ODI Series 2024: नियमों की जानकारी के अभाव में श्रीलंका-भारत टाई वनडे मैच में सुपर ओवर नहीं हुआ, यहां पढ़ें पूरा मामला
आईसीसी की 23 दिसंबर 2023 को जारी हुई वनडे की खेल परिस्थितियों में कहा गया है, "अगर दोनों पारी ख़त्म होने के बाद स्कोर बराबर रहते हैं तो सुपर ओवर होगा. अगर सुपर ओवर भी टाई रहेगा तो तब तक सुपर ओवर होंगे जब तक विजेता ना निकले. अगर विजेता निकालने के लिए सुपर ओवर या मैच नहीं कराया जा सके तो मैच टाई होगा."